फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह पिपराइच, मुंडेरवा चीनी मिल का शिलान्यास-सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
किसानों को कर्ज माफी का सर्टिफिकेट देने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच और बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल का शिलान्यास अक्तूबर में करने का एलान किया। इस प्रोजेक्ट पर 540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों के चलने के बाद पूर्वांचल के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और वे गोरखपुर, बस्ती मंडल में ही गन्ने की पेराई करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में जिले के 19 विकास खंडों के 11 हजार से ज्यादा किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट दिए। अपने संबोधन के दौरान सीएम सपा और बसपा के खिलाफ हमलावार रहे। कहा कि दोनों पार्टियों के 15 सालों के कार्यकाल में सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया था। यूपी की राजनीति जाति और परिवारवाद की राह पर चल पड़ी थी। अब ऐसा नहीं है, प्रदेश सरकार नौजवानों और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। विकास, राष्ट्रवाद का एजेंडा लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


धान खरीद के 3000 केंद्र, प्रोत्साहन राशि मिलेगी
सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों के 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद सुनिश्चित कराई है। अब धान खरीद की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए यूपी में 3000 क्रय केंद्र स्थापित कराए गए हैं। क्रय केंद्र पर धान लाने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रति कुंतल 15 रुपये प्रोत्साहन राशि रखी गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर के 77 हजार किसानों का कर्ज माफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया है। गोरखपुर के 77 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ हुआ है। इन सबको तीन चरणों में कर्ज माफी का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पहले चरण में 11 हजार से ज्यादा किसानों को सर्टिफिकेट दिया है। जिन किसानों का नाम कर्ज माफी की सूची में नहीं है, वे संबंधित एसडीएम या फिर जिलाधिकारी से संपर्क करें। अड़चन दूर करके लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें