फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर योगी करेंगे मंदिर में कलश स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गुरुवार से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शाम पांच बजे गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से कलश स्थापना करेंगे। इस दौरान ढाई घंटे तक पूजा और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। संस्कृत विद्यालय के 11 आचार्य उनके साथ पूजा व पाठ में शामिल होंगे। जबकि 11 आचार्य मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा मंदिर पर सप्तशती का पाठ करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन पूजा-पाठ करके सीएम योगी मंदिर से प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि शारदीय नवरात्र में गोरक्ष पीठाधीश्वर ही कलश की स्थापना करते रहे हैं। नवरात्र भर पीठाधीश्वर अपने आवास के पास स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह चार बजे उठकर पूजा पाठ करते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में दो जगहों पर 11-11 आचार्य दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। नौ दिनों तक प्रात: और शाम को 4 से साढ़े छह बजे तक यह कार्यक्रम चलता है। इस बार योगी आदित्यनाथ कलश स्थापना कर दूसरे दिन पूजा पाठ के बाद मंदिर से रवाना हो जाएंगे। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी मुख्य पुजारी कमलनाथ संभालेंगे। इसको लेकर मंदिर में भी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें