फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
नदियों में मूर्ति विसर्जन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद जिला प्रशासन राप्ती नदी के किनारे कृत्रिम तालाब बनाने की तैयारी में जुट गया है। डीएम ने रविवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ राप्ती तट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राप्ती के किनारे तीन कृत्रिम तालाब बनाए जाने हैं। लेकिन बाढ़ की वजह से अभी तक नदी के किनारे दलदल की स्थिति बनी हुई है। इससे कृत्रिम तालाब बनाने में काफी दिक्कत आ रही है। रविवार को डीएम राजीव रौतेला ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को एकला बंधे से कृत्रिम तालाब तक कनेक्टिंग सड़क बनाने का निर्देश दिया। वहीं पीडब्ल्यूडी को बांध से तालाब तक गाड़ियों के जाने के लिए लोहे के प्लेट लगाने का जिम्मा सौंपा। नगर निगम की ओर से यहां बनाए जाने वाले तीनों तालाब का आकार 80 गुना 60, 60 गुना 60 और 40 गुना 60 होगा। इस दौरान नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, आरके मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें