फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम, शहर में तीन दिन प्रवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद वह अपने कक्ष में बैठे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से जिले व मंडल के बारे में विभिन्न जानकारियां लीं। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक दूर दराज से आए संतों के साथ बातचीत की। इस बार मुख्यमंत्री का गोरखपुर प्रवास तीन दिनों का है। दो दिन वह मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि तीसरे दिन वह एमएमटीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति में चल रही कथा एवं व्याख्यान माला का शुभारंभ किया था। उसके समापन पर भी वह उपस्थित रहेंगे। इसी नाते उनका तीन दिन का मंदिर में प्रवास कार्यक्रम बना है। शनिवार को कथा और रविवार को विभिन्न विषयों पर चल रही व्याख्यानमाला का समापन होगा। रविवार को मंदिर में भंडारे का भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें