फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिशन शुरू किया यूनिवर्सिटी में प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजने के बाद से प्रत्याशियों में चुनाव प्रचार को लेकर होड़ शुरू हो गई है। बुधवार को प्रत्याशियों ने चीफ प्रॉक्टर से परमिशन लिए बगैर ही पूरे दिन कैंपस में प्रचार किया, मगर किसी जिम्मेदार ने उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक-एक कर सभी विभागों में पहुंचे और विद्यार्थियों से वोट देने अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान कैंपस की सड़कों पर प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे क्लास आने-जाने वाले सामान्य विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। पूरे दिन कैंपस में नारेबाजी और शोर-शराबा चलता रहा। नियम के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी को कैंपस में चुनाव प्रचार से पहले चीफ प्रॉक्टर से परमिशन लेनी होती है, मगर किसी भी प्रत्याशी ने नियमों का पालन नहीं किया और खुलेआम उसकी धज्जियां उड़ाईं। सुबह से शुरू हुआ ये सिलसिला दोपहर दो बजे के बाद तक चलता रहा। इस दौरान कई जगहों पर अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए छात्रगुट आमने-सामने भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें