फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड में शिफ्ट हुआ बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
महुईसुघरपुर में कम जगह पर चल रहे बाल सुधार गृह को सूरजकुंड में शिफ्ट कर दिया गया है। महुईसुघरपुर में बने सुधार गृह में महज छह कमरे थे और वो भी छोटे। इन कमियों को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ही इस पर अफसरों का ध्यान गया और फिर बाल सुधार गृह सूरजकुंड शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि रेती रोड पर चलने वाले सुधार गृह को करीब दो साल पहले एक पूर्व अफसर के करीबी के मकान में शिफ्ट किया गया था। कुछ दिनों पहले ही यहां हुए विवाद के बाद चार लड़के फरार हो गए थे। इससे पुलिस और प्रशासन के अफसरों के हाथ-पांव फूल गए थे। जैसे-तैसे फरार लड़केे पकड़े गए और तभी सुधार गृह के कम जगह पर सवाल खड़ा करते हुए ‘अमर उजाला’ ने मुद्दा बनाया था। अब इसे सूरजकुंड में एक बड़े भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार देर शाम से ही बच्चों को नए ठिकाने पर ले जाने की व्यवस्था की गई। इस भवन को लेकर जिले के अफसर सारे मानक पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें