संतकबीरनगर। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को युवा व्यापारियों और समाजसेवियों ने गोलाबाजार खलीलाबाद में आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जन जागरण एवं जन सेवा समिति के द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भाजपा के पूर्व नगर संयोजक सतविंदर पाल सिंह जज्जी व अग्रहरि समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं जबकि भारत की तरफ से केवल शांति वार्ता की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को आतंकी निशाना जिस तरह निशाना बना रहे हैं, ऐसे में यह जरूरी है कि अब बड़ी कार्रवाई का वक्त आ गया है।
पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद ने कहा कि अमरनाथ यात्रा एक आस्था का विषय है। श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की जितनी कड़ी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसे कड़ी चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। पुतला जलाने वालों में दिनेश चिरानिया, अजय वर्मा, सुरेश अग्रवाल, श्रीधर अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, जुग्गी लाल अग्रहरी, अंकुर वर्मा, अजीत गुप्ता, सिराजुल, हरकेश गुप्ता, घनश्याम दास बिड़ला, बबलू गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, देवीलाल, जय प्रकाश, संतोष गुप्ता, महेश गुप्ता आदि शामिल रहे। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि हमारे देश के निहत्थे श्रद्धालु पर हमले करके आतंकी अपनी कायरता प्रदर्शित कर रहे हैं। इस हमले की जितनी निंदा की जाए वह कम है। वहीं नरसिंहलाल श्रीवास्तव, जगदम्बा प्रसाद भार्गव, रामचंद्र शुक्ल, परमात्मा प्रसाद पाण्डेय, मास्टर मोहम्मद ऐमल, नियाज अहमद, पंकज शुक्ला, अश्वनी त्रिपाठी, नरेंद्र पाण्डेय, राजमन शर्मा, परमहंस मिश्र आदि लोगों ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की घोर निंदा की।
वहीं भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि श्रद्धालुओं पर किए गए हमले की भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, गणेश पांडेय , ज्ञानेंद मिश्र, आनंद त्रिपाठी, जोखई सिंह, दुर्गा पांडेय, दयाराम, धनंजय पांडेय, हैपी राय,निरंजन लोहिया, अर्जुन राय,विशाल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, रविंद्र तिवारी, राम प्रकाश राय, राम बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।