गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को सपाइयों ने जश्न के तौर पर मनाया। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तो जिला अस्पताल और अनाथ आश्रमों में मरीजों और उनके तीमारदारों आदि के बीच फल, दूध, चॉक लेट और बिस्किट आदि बांटे। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनकी लंबी आयु की कामना की।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्या, मोहसिन खान, अवधेश यादव, रामभुआल निषाद, यशपाल रावत, विजय बहादुर यादव, अमरेंद्र निषाद, आफताब अहमद, सिंहासन यादव, फिरंगी प्रसाद, विश्वनाथ विश्वकर्मा, कबीर आलम, अभिमन्यु यादव, मिर्जा कादिर बेग, राजकुमारी देवी, श्यामदेव निषाद, राजमन यादव, राघवेंद्र तिवारी उर्फ राजू, कुंवर प्रताप, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मैना भाई, शकील अंसारी, भोला गुप्ता, उर्मिला देवी, सुशीला भारती, सुमन पासवान, अशोक चौधरी, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।