फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ न यिंत्रण के लिए तैयार रहें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दैवीय आपदा और बाढ़ तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बारिश से पूर्व सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। सिंचाई विभाग के साथ स्वास्थ्य, पशु पालन और पूर्ति विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बस्ती मंडल दिनेश कुमार सिंह ने विभागवार समीक्षा की। ड्रेनेज खंड, आईसीडी, पीडब्लूडी, जल निगम, नलकूप, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से बचाव और राहत कार्य में तेजी लाने को कहा। सभी विभागों की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि नदियों के पानी के बहाव को रोकने के लिए बांध के गैप को भरने का काम समय से पूरा किया जाए। चिकित्सा विभाग को अलर्ट करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्राम, नदियों के बांधों पर बनाए गए बाढ़ शरणालयों पर पर्याप्त संख्या में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वितरित होने वाली राहत सामग्री की औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस तैयारियों को पूरा करे। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम बाबूराम, एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार, इटवा एम.जुबेर बेग, बांसी प्रबुद्ध सिंह, शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह, एक्सईएन ड्रेनेज खंड बीपी सिंह, आईसीडी आरके सिंह, पीडब्लूडी भूपेशमणि त्रिपाठी, जल निगम पवन कुमार यादव, एसीएमओ डॉ. विजय कुमार, सीओ सदर अकमल खान, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी डीपी सिंह, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, सीवीओ डॉ. फणीश सिंह, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीसी मनरेगा उमेशचंद्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, ओएसडी मंडलायुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बाढ़ से बचाव को प्रशासन तैयार
मंडलायुक्त बस्ती मंडल दिनेश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गत वर्ष अचानक आई बाढ़ के बाद मची तबाही को दृष्टिगत करते हुए प्रशासन ने तैयारियां की है। बाढ़ से बचाव के संबंध में संबंधित विभागों को बिंदुवार अलर्ट जारी कर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



शोहरतगढ़। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। विकास कार्यों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। शासन की मंशानुसार निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। राज्य वित्त और विधायक निधि से प्राप्त धन को खर्च न कराने पर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा।
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बीडीओ कक्ष में जाकर विकास से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। नलकूप, इंडिया मार्का हैंडपंप, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, सड़क, नाली, खड़ंजा, राज्य वित्त, 13वां व 14वां वित्त समेत विभिन्न पत्रावलियों की गहनता से जांच की। सोसायटी पर उर्वरक खाद के साथ बीज का वितरण किसानों में किया जाए। हैंडपंपों को दुरुस्त कराने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच कर मंडलायुक्त ने साफ-सफाई की व्यवस्था देख प्रसन्नता जताई। पत्रावलियों की जांच के दौरान ईओ विकास आनंद और लिपिक जगदंबिका तिवारी से पूछताछ की। सीमा विस्तार की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। नगर में शौचालय वितरण के लिए दिए गए अनुदान की सूची की जांच की। सफाई व्यवस्था, कूड़ादान, सफाई कर्मचारियों की संख्या, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था की जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन के पति हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने नगर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग रखी। बिजली विभाग के प्रबंधक से फोन से वार्ता कर आपूर्ति व्यवस्था को शासन के मंशानुसार देने का निर्देश दिया। नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए गए सोलर लाइट का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ अनिल कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, एपीओ प्रशांत श्रीवास्तव, एसओ शमशेर बहादुर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल, बाबू राकेश गौड़, बालकृष्ण, सूर्यनरायन मिश्र आदि मौजूद रहे।


पथरा। कामधेनु योजना के तहत कम्हरिया बुजुर्ग में स्थापित डेयरी का शुक्रवार मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। फार्म संचालक तिलकराम यादव से विभिन्न जानकारी ली। संचालन में आने वाली वाली समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
तिलक राम यादव ने फार्म के संचालन में बिजली की समस्या बताई। वहीं निरीक्षण के दौरान पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर इसी तरह अन्य लोग जागरूक हो जाएं तो क्षेत्र में दूध की किल्लत दूर हो जाएगी। इस दौरान एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, अपर निदेशक पशुपालन बस्ती मंडल डॉ. एसके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणीश सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण प्रजापति, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश पटेल, डॉ. एके सिंह, उमेश पांडेय, राहुल सिंह, जगदंबा सिंह, वंशी सिंह, जगदीश दास, हरिओम पांडेय, अशोक, रमेश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें