कोठीभार। रविवार को सिसवा उपनगर की सीमावर्ती ग्रामपंचायत सिसवा बुजुर्ग में प्राथमिक विद्यालय परिसर में जीर्णोद्धार के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ का एसडीएम निचलौल ने लोकार्पण किया।
एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि पहल संस्था की पहल को सराहनीय कार्य बताया। कहा कि धरोहरों को संभाल कर रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उदयभान मल्ल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, प0 अवधेश चौबे, आलोक शर्मा ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्तंभ के विषय में प्रकाश डाला।
संस्था के महासचिव डॉ पंकज तिवारी एवं ओए जोसेफ ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि संस्था निर्धन परिवार की बच्चियों की इंटर तक की मुफ्त शिक्षा दिलाने, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लड़कियों के सामूहिक विवाह आदि जैसी कार्यों को मूर्त रुप देने की योजनाएं बना रही है। इस अवसर पर पूर्व नगर चेयरमैन उमेश पूरी, स्वर्णकार संघ के नगर अध्यक्ष शिव सोनी, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र मल्ल, विवेक चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, बृजेश जायसवाल, बच्चन लाल गौड़, जितेंद्र बहादुर सिंह, अरुण पांडे, उत्पल विश्वास, दमनदीप शेठी, कृष्णा नंद पुरी, कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. राकेश पांडे, संतोष बंका, रामनारायण जायसवाल, भगवंत प्रसाद, कुंदन सिंह सहित नगर के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।