फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज पर बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
अलविदा की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कुछ रूट पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कुछ रूट ऐसे हैं, जहां से वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा। यातायात सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक बदला रहेगा। शुक्रवार को घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन जरूर देख लें। ऐसा न करने से दिक्कत हो सकती है।

प्रतिबंधित रूट
- जामा मस्जिद घंटाघर की ओर से शाह मारूफ बाजार की तरफ
- अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर, रायगंज मार्ग पर
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर
- रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाले मार्ग पर
- इलाहीबाग चौराहे से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले मार्ग पर
- जटाशंकर की तरफ ओर से हजारीपुर की तरफ
- टीपी नगर से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर एवं घोष कंपनी रोड पर
- हुमायूंपुर चौराहे से अली नगर चौराहा चौराहे की ओर
- करमचंद चौराहे से बहरामपुर जाने वाले रास्ते पर
- गोरखनाथ ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ
- हुमायूंपुर ओवरब्रिज के ऊपर से सवारी गाड़ी को गोरखनाथ की तरफ

इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्ट
- बर्फखाना से शहर की ओर भारी वाहन लालडिग्गी बंधे की ओर से जाएंगे
- अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या गंगेज चौराहे की ओर से निकाला जाएगा
- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले सभी वाहनों को बरगदवा तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें बरगदवा चौकी तिराहे से फर्र्टिलाइजर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। उन वाहनों का प्रवेश शहर में खजांची चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, मोहदीपुर ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर चौराहे से होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपुर महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां एवं निजी बसें रेलवे स्टेशन, मोहदीपुर चौराहा, चार फाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरी बाजार चौराहा, खजांची होते हुए फर्र्टिलाइजर, बरगदवां होकर जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें