गोरखपुर। गोरखपुर से हैदाराबाद और कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने मंगलवार को पहली बार उड़ान भरी। 180 यात्रियों को लेकर हैदराबाद के लिए तो 165 यात्रियों को लेकर विमान कोलकाता के लिए रवाना हुआ। वहीं हैदराबाद से आने वाले यात्रियों की संख्या 165 थी तो कोलकाता से आने वाले यात्रियों की संख्या 174 थी।
मंगलवार को एयरपोर्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम में एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार द्विवेदी और सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल समेत विमान कंपनी के अधिकारियों ने केक काटकर फ्लाइट की शुरूआत की। पहले दिन कोलकाता फ्लाइट के सबसे पहले यात्री राजेश प्रजापति और हैदराबाद के केएन राजू बने। इस मौके पर स्टेशन डायरेक्टर द्विवेदी ने कहा कि इन दोनों सेवाओं के शुरू हो जाने से गोरखपुर से अब रोजाना करीब 2100 यात्रियों का आवागमन हो गया है।
ये है कोलकाता और हैदराबाद के विमान का टाइम टेबल
कोलकाता की फ्लाइट 12:30 बजे। वहीं हैदराबाद की फ्लाइट गोरखपुर से शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी। गोरखपुर से हैदराबाद के लिए इंडिगो की एयर बस शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। जबकि कोलकाता के लिए इंडिगो की एयर बस दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।