फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 करोड़ की लागत से राप्ती तट हो रहा घाट का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर घाट राप्ती नदी की छटा को और निखारेंगे
विज्ञापन


19 करोड़ की लागत से हो रहा राप्ती तट पर घाट का निर्माण
महिला व पुरुषों के लिए बन रहा अलग चेंजिंग रूम
टीपी शाही
गोरखपुर। राप्ती नदी के तट पर स्नान के लिए राजघाट के पास 18.70 करोड़ की लागत से घाट बनाए जा रहे हैं। 100 मीटर लंबे घाट पूर्णत: आधुनिक होंगे। यहां नदी में पांच मीटर चौड़ा ऐसा बेसमेंट बनेगा जिसमें जंजीर लगी होगी। लोहे की पाइल को नदी में धंसाने के लिए बाइब्रो सिकर मुंबई से आएगा। सुंदरीकरण के लिए आए पत्थरों को राजस्थानी कारीगर लगाएंगे।
निर्माण सिंचाई विभाग की ओर से बहुत तेजी से चल रहा है। घाट के तीन सौ मीटर के दायरे में इंटरलाकिंग कर पार्किंग बननी है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौचालयों के साथ चेंजिंग रूम भी होंगे। राजस्थानी छतरी से घाट की सुंदरता और बढ़ जाएगी। घाट में रात का नजारा भी आकर्षक दिखे इसके लिए हाईमास सोलर लाइट एवं इलेक्ट्रिक लाइट को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान
राप्ती तट पर घाट का निर्माण हो रहा है। काम तेजी से चल रहा है। इस घाट के बन जाने के बाद राप्ती तट का नजारा और भी खूबसूरत लगेगा। अब तक 35 प्रतिशत कार्य हो पाया है। कोशिश कर रहे हैं कि काम जल्द पूरा हो।
दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें