फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो दूर हुई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ बढ़ी तो ‘दूर’ हुई दिल्ली
विज्ञापन

- ट्रेन में जगह पाने के लिए मुसाफिर कर रहे रतजगा
- बुधवार को भी ट्रेनें रहीं फुल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली बीते हफ्ता भर होने को है लेकिन ट्रेनों में लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के रेलवे प्रशासन के सारे इंतजाम भी फेल होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखधाम एक्सप्रेस से नई दिल्ली तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी यात्री ट्रेन के जनरल कोच में जगह नहीं पा रहे हैं। वहीं आरक्षित कोच में भी सुकून नहीं है। ट्रेनों में जगह पाने के लिए बहुत से यात्री स्टेशन पर ही रात गुजार रहे हैं। ऐसे में दिल्ली दूर ही लग रही है।
गोरखधाम की जनरल बोगी में चढ़ने के लिए आए सिसवा के रोहित कुमार तिवारी और हरीश ने बताया कि वे मंगलवार को ही आए थे लेकिन ट्रेन में जगह नहीं मिली। वैशाली एक्सप्रेस और इसके बाद रात में आई अवध असम एक्सप्रेस में भी चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन भीड़ अधिक होने से ट्रेन में चढ़ नहीं सके। यात्रियों की मजबूरी यह है कि स्पेशल ट्रेनों में भी जगह नहीं बची है। लटककर, शौचालयों में बैठकर उन्हें यात्रा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
और जब नीचे छूट गया रागिनी का बेटा
गोरखधाम एक्स. की जनरल बोगी में भीड़ बहुत अधिक थी। महिला कोच नहीं होने के चलते रागिनी ने हिम्मत जुटाकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। रागिनी तो बोगी में घुस गईं लेकिन उनका बेटा नीचे छूट गया। ट्रेन ने चलने का संकेत दे दिया। रागिनी भीड़ में इस कदर घिर गईं कि बाहर नहीं आ पा रही थीं। बाहर उनकी बहन ने बेटे को उन्हें सौंपने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुईं। बोगी के प्रवेश द्वार पर कोई हटने को तैयार नहीं था। इसी बीच आरपीएफ के जवान आ गए और उन्होंने मदद की बच्चे को रागिनी तक पहुंचाया।
-
आज से लाइन की जगह टोकन
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के लिए अब यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा। यह व्यवस्था रेल अधिकारियों और आरपीएफ ने बैठक के बाद योजना बनाकर शुरू की है। बुधवार को व्यवस्था का ट्रायल भी किया गया। गुरुवार को ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले से ही टोकन देना शुरू कर दिया जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणजीत ने बताया कि प्लेटफॉर्म दो पर एसी लाउंज के पास टोकन मशीन से यात्रियों को अंगूठा लगवाकर टोकन दिया जाएगा। जहां टोकन मिलेगा, वहां रेलकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं जनरल बोगी के पास आरपीएफ मौजूद रहेगी। जवानों को टोकन दिखाकर यात्री बोगी में जाएंगे। बिना टोकन के आने वाले यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्लेटफॉर्म नौ से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेनों के लिए बीच वाले ओवरब्रिज के पास, प्लेटफॉर्म एक से जाने वाली ट्रेन पश्चिमी ओवरब्रिज के पास प्लेटफॉर्म दो से जाने वाली ट्रेनों एसी लाउंज के पास लगे बॉयोमेट्रिक टोकन मशीन से टोकन दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
अभी महिला, दिव्यांग कोच लगने में वक्त
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस में महिला और दिव्यांग कोच लगने में अभी वक्त लगेगा। परिचालन विभाग के सूत्रों की मानें तो इसमें दो महीने से ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि कोच बनकर आने के बाद रेलवे बोर्ड तय करेगा कि किस ट्रेन की रैक में कोच लगाए जाएंगे। अभी 10 एसएलआर कोच ही तैयार हो रहे हैं जिसमें गार्ड केबिन के साथ महिला एवं दिव्यांग के लिए कंपार्टमेंट होगा। कोच में 36 महिलाओं व 6 सीट दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें