फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्राएं नहीं, शोहदे डरेंगे

Thu, 07 Mar 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ताइक्वांडो विशेषज्ञों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता’ के तहत बुधवार को दिव्यनगर स्थित एबीसी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को हर कठिनाई का डटकर मुकाबला करने की सीख मिली। ताइक्वांडो विशेषज्ञों ने उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं को चाकू से होने वाले वार को रोकने और हमलावर को मार गिराने की आसान तकनीक बताई।
विज्ञापन

ताइक्वांडो कोच विशाल कुमार ने बताया, ‘अगर कोई बदमाश अचानक पकड़ भी ले तो धैर्य न खोएं बल्कि तेजी से निर्णय लें। आक्रामकता दिखाते हुए खुद को पकड़ से छुड़ाएं।’ प्रतिज्ञा, शिवम और हर्ष ने सामने और पीछे से वार करने वालों से निपटने के तरीके बताए। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि अगर महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएं तो उनका उत्पीड़न खत्म हो जाएगा।छात्राएं मजबूती से विरोध जताएं तो उनकी ओर गलत नजर से देखने की कोई हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अभियान छात्राओं में नए आत्मविश्वास का संचार करेगा।

नारी सम्मान की ली शपथ

प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा ने नारी गरिमा की रक्षा की शपथ भी दिलाई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कहा कि वे स्कूल के साथ ही घर और समाज में भी इसे व्यवहार में लाएंगे। कार्यक्रम में प्रबंधक हेमंत मिश्रा, शिक्षक महेश ओझा, बीबी मिश्रा, अरुण कुमार, ब्रजेश पांडेय, प्रेमलता त्रिपाठी, शुभोदीप रॉय, फातिमा अमरीन, आशुतोष शुक्ला सहित पूरे एबीसी स्कूल परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें