फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई एटीएम से निकला ‘खजाना बैंक’ का नोट, हंगामा

Sun, 24 Feb 2019 01:02 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नकली नाोट दिख्ााते विशाल शंकर गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज रोड पर राधिका कॉम्प्लेक्स स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से नकली नोट धड़ल्ले से निकले। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एटीएम का शटर बंद करा कर मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। स्टेट बैंक के डीजीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को शिवपुर सहबाजगंज निवासी विशाल शंकर गुप्ता, परतावल निवासी विष्णु दत्त विश्वकर्मा, नौसड़ निवासी रामदत्त त्रिपाठी ने अलग अलग समय पर राधिका कॉम्प्लेक्स स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकाले। उन्हें एटीएम से दो-दो हजार के नकली नोट मिले जिनपर मनोरंजन, खजाना, लाला जी का नोट लिखा हुआ था। कुछ पर गांधी जी के दो-दो फोटो छपे हुए थे तो जले हुए भी थे। एक व्यक्ति ने तो 20 हजार रुपये निकाले। उन्हें सभी नोट नकली ही मिले। इसे देखकर सकते में आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो किसी ने एटीएम हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने एटीएम बंद करवाकर बैंक के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

उपभोक्ताओं का नहीं होगा नुकसान

डीजीएम ने कहा कि जिन लोगों को एटीएम से नकली नोट मिले हैं उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। ऐसे लोगों को बैंक में जाकर क्लेम करना होगा। नकली या गलत नोट को बदल दिया जाएगा।

विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से स्टेट बैंक के एटीएम में करेंसी लोड कराई जाती है। जिस एटीएम से नकली नोट निकले हैं, साथ ही संबंधित एजेंसी ने शहर के जिन-जिन एटीएम में नोट डाले हैं, सभी की जांच कराई जा रही है। इसके बाद शहर के सभी एसबीआई एटीएम की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीसी बरोड़, डीजीएम, एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें