फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर को 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम

Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
संतोष सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर और बस्ती मंडल को विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। खाद कारखाना मैदान गोरखपुर से ही प्रधानमंत्री पिपराइच चीनी मिल और बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे, फिर चीनी मिल का ट्रायल होगा। इसके बाद पेराई सत्र शुरू होगा।

भाजपा का राष्ट्रीय किसान अधिवेशन 23-24 फरवरी को खाद कारखाना मैदान में होगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों के आठ हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। वह रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। अफसरों का कहना है कि अकेले गोरखपुर को ही 500 करोड़ की विकास परियोजनाएं मिल सकती हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया फोरलेन का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर एम्स के कुछ काम का शिलान्यास, लोकार्पण कराया जाना है। पर्यटन विभाग की कुछ परियोजनाएं भी गोरखपुर को मिल सकती हैं।

इसी सप्ताह आएंगे प्रमुख सचिव गन्ना

प्रमुख सचिव गन्ना संजय भुसरेड्डी इसी सप्ताह गोरखपुर आएंगे। प्रमुख सचिव चीनी मिल के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

रेलवे की दो परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे के दो प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसमें इलेक्ट्रिक लोकोशेड और गोरखपुर कैंट से वाल्मीकि नगर खंड विद्युतीकरण का काम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक लोकोशेड आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है। एक साथ 100 इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत की जा सकेगी। इसी तरह रेल खंड के विद्युतीकरण से ट्रेनों के आवागमन में आसानी होगी। बिहार से गोरखपुर आने वाली ट्रेनें समय से पहुंच सकेंगी। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।

7, 9 और 10 फरवरी को शहर में होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7, 9 और 10 फरवरी को गोरखपुर में होंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को देरशाम तक मुख्यमंत्री गोरखपुर आएंगे। वह आठ फरवरी को महराजगंज के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। नौ को 23-24 फरवरी को खाद कारखाना मैदान पर प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। किसान अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। समापन समारोह के बाद प्रधानमंत्री की रैली होगी।










 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें