गोरखपुर। जीएसटी के कंपाउंड स्कीम में शामिल व्यापारी पोर्टल के धीमा होने से परेशान हैं। व्यापारियों और टैक्स अधिवक्ताओं ने वित्तमंत्री और जीएसटी अध्यक्ष को ईमेल के जरिए परेशानी बताते हुए राहत देने की मांग की है। कारोबारियों के लिए 18 जनवरी और प्रत्येक माह टैक्स जमा करने वाले व्यापारियों के लिए हर माह 20 तारीख को रिटर्न फाइल करना है।
लेकिन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस संबंध में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद एजाज हुसैन रिजवी ने ईमेल के जरिए भेजी गई शिकायत में कहा है कि जीएसटी पोर्टल पिछले एक सप्ताह से काफी धीरे चल रहा है। इसकी वजह से हजारों की संख्या में व्यापारी रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं। व्यापारी, अधिवक्ता, अकाउंटेंट रिटर्न दाखिल कर रहे हैं पर वह स्वीकार नहीं कर रहा है। समाधान वाले व्यापारियों की लेट पेमेंट लगने लगा है और 20 तारीख के बाद रेगुलर वालों का भी रिटर्न न दाखिल होने कारण विलंब शुल्क देना होगा। उन्होंने वित्त मंत्री से रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ाने की मांग की है।