दो सौ पूर्व छात्राओं ने एक-दूसरे का वर्तमान जाना
एडी कन्या इंटर कॉलेज में पुरातन छात्राओं का हुआ सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व छात्राओं के स्कूली जीवन की यादें शनिवार को एक बार फिर ताजा हो गईं। मौका था कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्रा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का। कार्यक्रम में करीब दो सौ पूर्व छात्राएं पहुंचीं। एक दूसरे से मिलकर वर्तमान का हाल जाना और अनमोल पलों को कैमरे में भी कैद किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी, पूर्व मेयर सत्या पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेमी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। फिर कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कई छात्राआें को सम्मानित भी किया गया। साधना सिंह, नंदनी, कंचनलता मणि त्रिपाठी, डॉ. चारु सिंह आदि भी मौजूद रहीं।
ये छात्राएं हुईं शामिल
समारोह में पुरातन छात्रा चंद्रमुखी, सत्या पंाडेय, मान्यता, गोमती द्विवेदी, विंदुमाला सिंह, परबीन अब्बासी, जयश्री मल्ल, रंजना बागची, रूपम अग्रहरि, वीना शर्मा, लक्ष्मी वाजपेई, सुनीता त्रिपाठी, नूतन तिवारी आदि शामिल रहीं।