फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इतना आसान नहीं अटल होना, रह के कीचड़ में कमल होना’

Sun, 16 Sep 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
कवियों ने रचनाओं से दी पूर्व प्रभानमंत्री अटल जी को श्रद्धांजलि( - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा नगर विधानसभा की ओर से शाहपुर स्थित रैंपस स्कूल में अटल स्मृति काव्यांजलि का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कवियों ने अटल जी की जीवन यात्रा और उनसे जुड़ी रचनाएं सुनाकर श्रद्धांजलि दी। कवियों ने अटल की कविताओं का पाठकर समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनाओं को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन


काव्यांजलि का संचालन करते हुए कवि राजेश राज ने ‘अटल नहीं कोई यहां, मानव हो या संत, पंछी पिंजरा छोड़कर कह उड़ चला अनंत्य’ सुनाकर पूर्व प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रंजना वर्मा ने ‘कदम मिलाकर साथ चलेंगे, बाधाओं से हम नहीं डरेंगे’ सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। वहीं शायर खुर्शीद आलम कुरैशी ने ‘कौन कहता है मर गया है अटल, बनके खुशबू बिखर गया है’ सुनाकर अटल की यादों की खुशबू बिखेरी।

केशव पाठक सृजन ने ‘उस धरती के ध्रुव तारे, श्रद्धा सुमन हमारा है’ सुनाकर माहौल को भावुक कर दिया। वहीं रागमाल कौंश राग में डॉ. चारु शीला सिंह ने ‘शब्दकोश में मेरे ऐसे शब्द नहीं, जिससे गढ़ दूं मैं दुर्लभ अटल को’ तथा अर्चना मालवीय ने ‘हिंदू तन-मन में, हिंदू जीवन्य में, रग-रग में है हिंदू’ का सस्वर पाठ किया। कवि नरसिंह बहादुर चंद ने ‘जहां भूखों का आदर है, वह देश अमर है’ सुनाकर अटल को याद किया। आरडीएन श्रीवास्तव ने ‘कहने को तो दुनिया में सब कुछ नश्वर है, पर जो शाश्वत है हम उसको पा जाते हैं’ से अटल के आदर्शों की महिमा बताई।
विज्ञापन


कवयित्री चेतना पांडेय ने ‘इतना आसान नहीं अटल होना, रह के कीचड़ में कमल होना’ सुनाकर अटल के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। ‘अरमानों को ढलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा’ सुनाकर प्राची राज ने जहां तालियां बटोरीं। नन्ही कवयित्री माही शर्मा ने अटल की कविता ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ का पाठ किया तो मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। संचालन रीता श्रीवास्तव, स्वागत नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल एवं आभार ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, पुष्पदंत जैन, पार्षद अजय राय, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र चंद, जितेंद्र यादव, राज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

स्क्रीन पर दिखाया गया अटल का कविता पाठ

कार्यक्रम की शुरुआत में स्क्रीन पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कविता पाठ की रिकार्डिंग दिखाई गई। लोगों ने खूब तालियां बजाईं और भारत माता का जयघोष भी किया।

मुख्यमंत्री ने कवियों को अंगवस्त्र भेंट किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काव्यांजलि में कविता पाठ करने वाले कवियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं रैंपस स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें