फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान से नहीं बाजार से मिलेगा राशन

Tue, 29 May 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : google
विज्ञापन
गोरखपुर।  जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र और प्रदेश की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि दोनों सरकारें समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए गरीबों को मिलने वाला अनाज अब कोटे की दुकान से नहीं दिया जाएगा। जल्द ही लाभार्थी बाजार मूल्य पर राशन खरीदेगा और सब्सिडी उसके खाते में जाएगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताई। उन्होंने केंद्र की चार साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर कार्य किया है। पहले राशन की दुकानों पर गरीबों का अनाज कालाबाजारियों के हाथों बिकता था। अब ऐसा नहीं होने पाएगा। कहा कि उनका मानना है कि यदि किसान खुश रहेगा तो देश और प्रदेश खुशहाल रहेगा। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। पहले 50 प्रतिशत फसलों के नुकसान पर मुआवजा दिया जाता था। अब इसे 33 प्रतिशत कर दिया गया है। इतना ही नहीं यदि किसान किसी आपदा के कारण अपने खेत की बुआई नहीं कर पाया तब भी उसे मुआवजा दिया जाएगा। इजराइल की टपक विधि से सिंचाई के लिए सरकार किसानों को 90 से 80 प्रतिशत छूट पर उपकरण उपलब्ध करा रही है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 15 जून तक बाढ़ बचाव के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। सरयू नहर परियोजना पूरी होने पर पूर्वांचल में बाढ़ की समस्या से काफी निजात मिलेगा। ग्राम सड़क योजना के तहत अब तक 48 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया। जबकि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 133 किलोमीटर सड़कों का निर्माण प्रतिदिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें