फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से हटाए गए डॉ. जमाल

Fri, 16 Mar 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनावों में करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। लंबे अरसे से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल रहे जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल अब इसका हिस्सा नहीं रह गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने गोरखपुर जिले से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए कुल छह नामों में उनको शामिल नहीं किया गया है। हालांकि डॉ. जमाल को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में गोरखपुर से पंडित रामकृष्ण द्विवेदी, डॉ. सुरहीता करीम, पवन बथवाल, कमल किशोर कमांडो, राणा राहुल सिंह और द्विजेंद्र राम त्रिपाठी को शामिल किया गया है। इसके पहले इस कार्यकारिणी में गोरखपुर से पंडित रामकृष्ण द्विवेदी, डॉ. सैयद जमाल, हरिकेश बहादुर, पवन बथवाल और महावीर प्रसाद (दिवंगत) शामिल थे। वहीं कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में गोरखपुर से 33 सदस्यों को शामिल किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी सदस्य
डॉ. सैयद जमाल, अरुण अग्रहरि, द्विजेंद्र राम त्रिपाठी, मदन त्रिपाठी, हजारी लाल जायसवाल, मो. तारीक सईद, संजीव सिंह ‘सोनू’, अमरजीत यादव, रत्नेश ठाकुर, सरला अहरारी, धर्मराज चौहान, जितेंद्र कुमार पांडेय, कमल किशोर कमांडो, गोरखलाल श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद चौधरी, डॉ. संजय कुमार, अरुण कुमार तिवारी, प्रदीप पांडेय, अखिलेश शुक्ला, वीएस सिंह, पवन बथवाल, तौकीर आलम, राकेश पाल, स्नेहलता, अष्टभुजा त्रिपाठी, डॉ. विजयानंद तिवारी, डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. विजाहत करीम, राणा राहुल सिंह, लालचंद निषाद, राम कृष्ण द्विवेदी, संजीव सिंह, प्रहलाद कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें