फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आया टैंपो, एक की मौत, आठ घायल

Sat, 17 Feb 2018 08:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
खजनी के रेक्शा नारा गांव के पास ईंट लदी ट्राली और ट्रैक्टर की चपेट में सवारियों से भरा टेंपो आ गया। इस हादसे में टैंपो में बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्रों सहित आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

उनवल प्रतिनिधि के अनुसार, बांसगांव के माल्हनपार से यात्रियों लेकर टेंपो खजनी होते हुए गोरखपुर जा रहा था। रेक्शा नारा गांव के पास वह ट्रैैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। टेंपो और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के नीचे चली गई। टेंपो में सवार बांसगांव के बेलदारी निबिहा टोला निवासी अनिल (22) की मौत हो गई। वह शहर में मजदूरी करने जा रहा था। वहीं, गोला के रतनपुरा गांव निवासी किशोर राकेश, उसके नाना श्रीकांत, खजनी के सहसा गांव निवासी श्यामा देवी, बेलघाट के शाहपुर निवासी विशाल मौर्या, बेलदारीपुर निबिहा टोला निवासी अरविंद तिवारी, शिवचंद, खजनी के पिपरा गांव निवासी गंगोत्री देवी और बांसगांव के बढ़नी गोपालपुर निवासी अनारी देवी घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्यामा देवी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हेलमेट लगाने से बेटे की बची जान, मां की मौत
बांसगांव के तियर चौराहे पर शनिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हेलमेट लगाने की वजह से बेटे की जान बच गई। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गगहा के मिश्रौली निवासी रामनाथ कन्नौजिया की पत्नी सुनीला देवी (40) शनिवार की शाम अपने बेटे संजय (20) के साथ बाइक से मायके गोला जा रहीं थीं। कौड़ीराम- गोला मार्ग पर तियर चौराहे के पास बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। सिर पर हेलमेट होने की वजह से संजय की जान बच गई। जबकि सुनीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर-ट्राली बांसगांव के बिशुनपुर निवासी एक गल्ला व्यवसायी की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें