फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत

Wed, 24 Jan 2018 07:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
गोला तहसील के धनराजपुर गांव में करंट की चपेट में आने से बिजली के प्राइवेट मिस्त्री की मौत हो गई। फाल्ट ठीक करने के लिए विभाग की ओर से कोई नहीं आया तो वह पोल पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था। उसी दौरान उसे करंट लग गया। लोगों की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवारवालों ने बिजली विभाग के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उनको समझा कर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

रामामऊ गांव निवासी उपेंद्र (32) बिजली मिस्त्री था। बिजली संबंधी गड़बड़ी दूर करने के बदले मिलने वाली रकम से उसके परिवार का भरण-पोषण होता था। बुधवार दोपहर गांव में वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था। इसी बीच ट्रांसफार्मर से जाने वाली बिजली के तार पर उसका हाथ छू गया। करंट लगने से उपेंद्र नीचे जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि उपेंद्र के साथ कुछ लोग और थे। खंभे से गिरते ही वे मौके से फरार हो गए। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी।

 

गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और उपेंद्र के परिवारवालों को दी। गांव के कुछ लोगों का आरोप था कि अक्सर गांव में फाल्ट की सूचना देने के बाद भी घंटों तक विभाग की तरफ से कोई नहीं आता है। उन्होंने अंदेशा जताया कि आज भी फाल्ट ठीक करने की जानकारी दी गई होगी।

गांव के लोगों से घटना के बारे में पता चला। उपकेंद्र पर पता किया तो लोगों ने बताया कि फाल्ट की कोई सूचना नहीं थी। उपेंद्र मिस्त्री था। वह कैसे पोल पर चढ़ गया, इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर प्रसाद गौड़ अवर अभियंता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें