फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या की टीम यूपी दिवस पर देगी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sun, 21 Jan 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी दिवस पर अनन्या सिंह की टीम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी। इसके लिए हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर की अनन्या की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। इसी वजह से उन्हें लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। सिद्धार्थनगर के अंशुमान मौर्य की टीम को दूसरा और इंदु गुप्ता की टीम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने के लिए यूपी दिवस 24 जनवरी को लखनऊ में मनाया जाएगा। इस मौके पर राजधानी में प्रदेश के सभी मंडलों से चुनकर आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। गोरखपुर मंडल से कलाकारों को चुनने के लिए रविवार को एसएस एकेडमी में प्रतियोगिता हुई, जिसमें अनन्या की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायिक अपर आयुक्त अशोक सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोक कलाओं को आगे लाने के लिए बहुत अच्छा मंच मिलेगा। सभी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रयास किया है।

उन्हाेंने आशा जताई है कि मंडल के प्रतिभागी यूपी दिवस पर अच्छा प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक मंडल में राकेश श्रीवास्तव, हरि प्रसाद सिंह, बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. मनोज गौतम, रंगकर्मी प्रेमनाथ शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक कनक हरि अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें