फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, दबने से मजदूर की मौत

Sun, 14 Jan 2018 11:09 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी(सिद्धार्थनगर)। निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। मृतक नेपाल का निवासी था। इस घटना में राजगीर को भी चोटें आई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 10 में प्रेम वर्मा के मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को दीवार पर प्लास्टर का कार्य होना था। प्लास्टर करने के लिए पटरा-बल्ली से बने पैठ पर जैसे ही राजगीर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर निवासी कल्लू व नेपाल के भगवानपुर निवासी नीरू चढ़े, पैठ में लगी बल्ली टूट गई। इससे दोनों ही सामने की नवनिर्मित दीवार पर गिर गए। दबाव पड़ते ही दीवार ढह गई। इससे दूसरी ओर खड़ा भगवानपुर निवासी लोटन यादव (40) मलबे के नीचे आ गया। सिर में गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से कल्लू के भी हाथ व पैर में चोटें आई। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही लोटन के घर वालों में कोहराम मच गया। पत्नी व अन्य परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गृह स्वामी की सूचना पर पहुंची बढ़नी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें