फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरों के खेल में निकिता और रसेश चैंपियन

Sun, 19 Nov 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसएस एकेडमी में आयोजित 19 वीं एक दिनी जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रसेश श्रीवास्तव और निकिता गुप्ता के नाम रहा। अंडर-13 वर्ग में विजया अग्रवाल और अंश गुप्ता ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कुल 51 खिलाड़ियों हिस्सा लिया, जिसमें तीन अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रीतेश साहनी दूसरे और शशांक शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की उपविजेता महिमा साहनी रहीं। अंडर -13 बालक वर्ग में निर्भय मौर्या दूसरे और अक्षत शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बलिका वर्ग में आस्था पांडेय उपविजेता रहीं।

विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि समाज सेवी सुधा मोदी व प्रतियोगिता के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल ने शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया और बताया कि 17 दिसंबर को शतरंज के अंडर-17 बालक, बालिका वर्ग और इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस अवसर पर आमिर गुलरेज, पुनीत निषाद, अक्षय, आर्बीटर शशि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें