फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश से खत्म हो रहा जंगल राज : धर्मपाल

विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि प्रदेश में कुछ अधिकारी अब भी ऐसे हैं जो सरकार की छवि खराब कर रहे हैं, साथ ही जोड़ा कि 15 सालों का कचरा छह महीने में नहीं साफ हो पाएगा , थोड़ा समय लगेगा। जो नहीं सुधरेगा उसे सुधार दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष की सभी सीटें जीते इसके लिए सामंजस्य बनाने के लिए कहा गया है। पार्टी जिसे चुनाव लड़ाए सभी लोग मिल कर उसे चुनाव जिताएंगे। महानगर और जिला कमेटी के साथ बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई है। भाजपा नगर निगम व नगर पंचायत की सभी सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार बदले की भावना से कोई कार्य नहीं करती है। यह कार्य सपा व बसपा के शासन काल में होता था। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है तो वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। कहा कि प्रदेश में व्याप्त जंगलराज खत्म हो रहा है। छह महीने पूर्व तक जो अपराधी बेखौफ घूमते थे, वे अब या तो प्रदेश छोड़ कर भाग गए हैं या जेल के अंदर हैं। सरकार लगातार जनता के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें