संतकबीरनगर। व्रत में लोगों को शुद्ध आहार मिले, इसके लिए शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों से किराने की दुकानों से तीन नमूने लिए गय। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति ने बताया कि पहला नमूना महुली खास स्थित दिनेश चंद्र पुत्र रंगीलाल की दुकान से बकला की दाल का लिया गया। इसके बाद नौरंगिया चौराहे पर संतोष कुमार पुत्र बसंत लाल की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया गया। इसी तरह बगहिया चौराहा खलीलाबाद के शंभूप्रसाद पुत्र सीताराम की दुकान से छोहाड़ा का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शामिल रहे।