फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र एक गांव में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा आठ की छात्रा से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे मारा और धक्का देकर फरार हो गए। इससे छात्रा की नाक में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचवाया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा शुक्रवार को अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन के साथ क्षेत्र के दतरंगवा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जा रही थी। छात्रा के मुताबिक दतरंगवा गांव के पास बाइक सवार एक युवक पीछे से आ गया। कुछ कदम आगे चलने के बाद बाइक खड़ा कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसे थप्पड़ मारने के बाद धकेल दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई और नाक से खून आने लगा। शोर-गुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक आरोपी युवक भाग निकला था। इस संबंध में एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की के चाचा की तहरीर पर दतरंगवा गांव निवासी अरविंद के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें