गोरखपुर।
इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की बैठक सोमवार को घोसीपुरवा में हुई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि अफसरों के साथ हुई बैठक में दिए गए वादों पर कायम रहा जाएगा। मोहर्रम के जुलूस में कोई नई परंपरा नहीं शुरू होगी।
अब्दुल्लाह ने कहा कि जुलूस पुरानी परंपराओं के मुताबिक निकाले जाएंगे। इसमें डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इमामचौकों पर इसे लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कहा कि जुलूस में आने वाली विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। डीएम ने भरोसा दिया है कि किसी तरह की दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी। हाफिज बदरुद्दीन, नबीउल्लाह अंसारी, हाजी कलीम अहमद, आबिद अली, डॉ. एम सेराज सलमानी, दानिश गोरखपुरी, शकील अहमद अंसारी, जब्बार अहमद ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर जियाउद्दीन अहमद, डॉ. शाहिद, आफताब, मंसूर आलम, मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, वकील अहमद, वसीम अंसारी, मोमिन अली, शहजादे आदि मौजूद रहे।