फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने बनवा दी घटिया सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
नगर निगम के जेई और एई के साथ मिलीभगत करके ठेकेदार ने घटिया गुणवत्ता वाली सड़क बना दी। चीफ इंजीनियर ने सड़क खुदवा कर गुणवत्ता जांची और घटिया निर्माण पाए जाने पर नगर निगम के जेई और एई से जवाब तलब किया है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया गया है। साथ ही उसे सड़क को उखाड़कर नए सिरे से बनाने को कहा गया है। अगर ठेकेदार द्वारा सड़क को नए सिरे से नहीं बनाया जाता है तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंधियारी बाग वार्ड में नगर निगम की ओर से करीब नौ लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग सड़क बनवाई जा रही थी। इस सड़क को बनवाने के दौरान इंटरलांकिंग ब्रिक्स बिछाने के पहले न तो बालू डाली गई और न ही गिट्टी। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री आशुतोष कुमार पांडेय ने इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर से शिकायत की। शनिवार दोपहर चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने अंधियारी बाग इलाके में पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने जब इंटरलांकिंग ब्रिक्स उखड़वा कर देखी तो ठेकेदार की धांधली नजर आ गई। उन्होंने एई अहमद हसन और जेई एचपी यादव से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें