कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की रोने की आवाज सुन कर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रेप व दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
घरवालों के अनुसार पड़ोसी युवक बच्ची को मिठाई देने का प्रलोभन देकर साथ ले गया। कुछ देर बाद घर से थोड़ी दूरी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया। कोतवाल शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।