फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल गिरने से पूरी रात गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
नंदानगर इलाके में एचपी स्कूल के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हाइटेंशन लाइन का पोल गिरने से पूरी रात बत्ती गुल रही। सुबह हुई तो आसपास के मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। 250 परिवार पानी के लिए बिलबिला उठे।
सैनिक विहार सेक्टर 20 के ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रात में ही पोल गिरने की सूचना बिजली उपकेंद्र के अफसरों को दी गई। 11 बजे के करीब जब लाइन स्टाफ मौके पर पहुंचा तो स्कूल का गेट नहीं खुला। इससे वे वापस चले गए। सुबह एसडीओ नीति मिश्रा जेई कमलेश और लाइन स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं। लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल ने कैंपस के भीतर लगा पोल शिफ्ट किए बिना फाल्ट दुरुस्त करने से रोक दिया। इस पर एसडीओ ने सीओ चारु निगम से बात की। सीओ भी मौके पर पहुंचीं। इस बीच पार्षद श्याम यादव भी पहुंच गए। सीओ ने सहयोग न करने की सूरत में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज करने की चेतावनी दी। पार्षद श्याम यादव ने प्रिंसिपल को जनहित का हवाला देकर समझाया। इसके बाद प्रिंसिपल ने पोल के मरम्मत की स्वीकृति दी। दोपहर 12:30 बजे मरम्मत का काम शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे के करीब बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक काम निपटाना हुआ मुश्किल
अवध विहार निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि रात भर बिजली गुल होने से सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। ब्रश करने के लिए भी पानी नहीं था। ऐसे में कई लोग आसपास के हैंडपंप से पानी भरकर घर ले जाते दिखे। पानी की दिक्कत से लोगों की दिनचर्या चरमरा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें