फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बौरव्यास गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। उसी दौरान सूचना पर पहुंचा विवाहिता का भाई गले में फंदे का निशान देख कर भड़क गया। बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जनपद के तेतरी थाना क्षेत्र के थरौली गांव निवासी विशाल पुत्र कपिलदेव पांडेय ने बताया कि उसकी बहन 22 वर्षीय रागिनी उर्फ रिंकी की शादी इसी वर्ष दो जून 2017 को धर्मसिंहवा क्षेत्र के बौरव्यास निवासी रामेश्वर पाठक पुत्र प्रताप पाठक के साथ हुई थी। बहनोई रामेश्वर पुणे में किसी प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोप था कि उसे सूचना मिली की बहन रागिनी उर्फ रिंकी की मौत बीमार होने के कारण हो गई। उसके बाद कुछ लोगों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा। आरोप था कि बहन रिंकी की पीठ में गांठ था। जिसको गलाने के लिए होम्योपैथिक इलाज चल रहा था। जबकि ससुराल बताए कि रिंकी बीमार थी। रात में दवा खाकर सोई थी। सुबह उसके कमरे में देखा गया तो बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। चौकीदार विनोद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि विवाहिता का भाई गले में फंदे का निशान देख भडक गया। ससुराल के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। विवाहिता के मां- बाप की मौत हो चुकी है। गले में फंदे के निशान से मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी,उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें