फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बंटेगी किताबें

विज्ञापन
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को एक जुलाई से किताबें बांटी जाएंगी। पहले चरण में अभी कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को किताबें मिलेंगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने मंडल भर के विद्यार्थियों के लिए नई किताबें भेज दी हैं। शुक्रवार को किताबें ब्लॉकों पर पहुंच जाएंगी, जहां से वे स्कूलों पर पहुंचाई जाएंगी।

अप्रैल से नया सत्र शुरू होने के बाद पुरानी किताबों से ही स्कूलों में पढ़ाई चल रही थी। किताबों के प्रकाशन को लेकर देरी होने पर सरकार ने सख्ती की, जिसके बाद जल्दबाजी में किताबें छापी गईं। सूत्रों के मुताबिक कक्षा एक से पांच तक की किताबों की संख्या ज्यादा होने के कारण इसकी छपाई जुलाई में होगी। तब तक जूनियर र्हाईस्कूल के छात्रों को किताबें दे दी जाएंगी। बीएसए सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तक किताबें आ जाएंगी, जिसके सत्यापन के बाद उसे तत्काल खंड शिक्षाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी मंजरी और विज्ञान की किताबें आ रही हैं। बाकी किताबें भी जल्द आ जाएंगी। सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि अपने ब्लॉक पर छात्रसंख्या के हिसाब से किताब पहुंचाने का प्रबंध कर लें। पहली जुलाई से स्कूल खुल जाएंगे और किताबों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें