फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेंडर कार्य कराने वाले पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
महराजगंज के सिंचाई विभाग में बिना टेंडर के कार्य पर अभियंताओं की अब खैर नहीं। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कितने भी ताकतवर हों, बख्शे नहीं जाएंगे। इसकी जांच कराके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
‘अमर उजाला’ ने महराजगंज जिले में ठूठीबारी के पास महाब नाला तथा महराजगंज शहर में स्थिति बलिया नाले का बिना टेंडर पोकलैंड और जेसीबी मशीन से खुदाई कराने का मुद्दा फोटो सहित प्रमुखता से शुक्रवार की अंक में छापा था। सिंचाई मंत्री शुक्रवार को जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने आए थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। इस दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि बिना टेंडर के कैसे सिंचाई विभाग में कार्य हो रहा है तो कहा कि ऐसा हो नहीं सकता। यदि किसी ने इस तरह का दुस्साहस किया तो वह बख्शा नहीं जाएगा। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि हर काम चाहे छोटा हो या बड़ा सभी की ई-टेंडरिंग होनी चाहिए। इसके बाद बिना टेंडर के कार्य होना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टेंडर का कार्य होने की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के अभियंता बचाव का रास्ता खोजने में लग गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभियंता अब डीएम से बैक डेट में कार्य कराने का परमिशन लेने का जुगाड़ लगा रहे हैं। इसके बाद एई स्तर का बांड अपने चहेते ठेकेदार के नाम से बनवा कर मामले का पटाक्षेप कर देंगे। उधर, सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने भी मंत्री से कहा कि बिना ई-टेंडर के कैसे कार्य कराया जा रहा है। कमिश्नर ने विधायक को आश्वासन दिया कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें