फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चुनाव से हुई 20 फीसदी अधिक वोटिंग

Sat, 04 Feb 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मतदान करने पहुंची महिलाएं पुरुष। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 2010 में हुए पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 20 फीसदी अधिक मतदान हुआ। पिछले बार करीब 2.98 लाख मतदाता थे जिनमें से 35 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि, पिछले चुनाव में 16 जिले ही इस निर्वाचन क्षेत्र में आते थे। इस बार अमेठी के बढ़ने से जिलों की संख्या 17 हो गई है। इस बार 202005 मतदाता थे जिनमें से 54.83 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। 
विज्ञापन


आधी रात तक आते रहे बैलेट बाक्स
शाम चार बजे मतदान खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे बाद से ही बौद्ध संग्रहालय में बने स्ट्रांग रूम में बैलेट बाक्स आने लगे। सबसे पहले गोरखपुर शहर में बने नौ बूथों के बैलेट बाक्स पहुंचे। इसके बाद देहात क्षेत्र और फिर मंडल के दूसरे जिलों क ी पोलिंग पार्टियां बैलेट बाक्स के साथ पहुंची। दूरी के मुताबिक एक-एक कर सभी जिलों से आधी रात तक बैलेट बाक्स पहुंचते रहे। जैसे-जैसे रात होती रही, पोलिंग पार्टियों में पहले बैलेट बाक्स जमा करने को लेकर होड़ तेज होती गई। प्रशासन का कहना है कि भोर तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। सभी बैलेट बाक्स को प्रेक्षक धीरज साहू और कमिश्नर अनिल कुमार समेत अन्य अफसरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखकर सील किए जा रहे थे। मतगणना वाले दिन प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील तोड़कर बैलेट बाक्स निकाले जाएंगे। इसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी। बता दें कि मतदान के लिए गोरखपुर के 64 समेत 17 जिलों में 376 बूथ बनाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें