फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन: संशोधित---
विज्ञापन

लखनऊ और नोएडा के ध्यानार्थ...

बर्डफ्लू से नेपाली युवक की मौत, जापान में पुष्टि
नेपाल के काभेरे जिले में मुर्गे खाने से हुई दीपेंद्र रावल की मौत
नेपाल से बीमारी के पुष्टि के लिए जापान भेजा गया था सैंपल
भारतीय सीमाई क्षेत्रों मेें फैल सकती है बीमारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। पक्षी प्रजातियों में फैलने वाली सबसे घातक बीमारी बर्डफ्लू के वायरस से एक युवक दीपेंद्र रावल की मौत का मामला सामने आया है। यह मौत एक हफ्ते पूर्व 26 अप्रैल को हुई जो नेपाल के काभेरे जिले का निवासी बताया जा रहा है। बीमारी की पुष्टि जापान के एक लैब में जांच के दौरान हुई। इसके बाद नेपाल में मुर्गी और मुर्गे के बिक्री पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं, बीमारी की पुष्टि के बाद नेपाल सरकार ने भारत से आने वाले चूजों और मुर्गे पर रोक लगा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के काभेरे जिले में एक 21 वर्षीय युवक दीपेंद्र मुर्गा खाने से बीमार पड़ गया। पक्षी प्रजातियों मेें पाई जाने वाली बर्डफ्लू बीमारी के लक्षण दिखाई पड़ने के बाद उसका उपचार हुआ मगर दवा से कुछ राहत नहीं मिली और युवक की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने बीमारी की जांच के लिए सेंपल नेपाल के टेकू स्थिति जन स्वास्थ्य प्रयोग शाला में भेजा गया था। मगर वहां के वैज्ञानिक यह पता नहीं लगा सके कि यह कौन सा वायरस है, जिससे मौत हुई। इसके बाद उस सेंपल को जापान विधि विज्ञान लैब में भेजा गया जहां बुधवार को नेपाल सरकार को रिपोर्ट मिली तो उनके होश उड़ गए। कारण पहली बार नेपाल में किसी व्यक्ति की बर्डफ्लू से मौत की बात सामने आई थी। नेपाल सरकार के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय की सचिव पुष्पा चौधरी ने आनन-फानन में स्वास्थ्य व प्रशासनिक महकमे को मुर्गी और मुर्गे बिक्री पर रोक लगाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बर्डफ्लू बीमारी के लक्षण
नेपाल सरकार के रोग नियंत्रण महाशाखा के निदेशक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि बर्डफ्लू बीमारी बहुत ही घातक है। इस बीमारी की चपेट में से इंसान के बचने की उम्मीद कम रहती है। बीमारी दो आठ दिनों में हो जाती है। इस बीमारी का प्रमुख लक्षण खांसी, बुखार, गला खराब होना, मांस पेसियों में दर्द, शरीर में अकड़न, सिर दर्द, सांस फूलने जैसे लक्षण हैं। यह लक्षण में मिलने के बाद तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ को लिखा पत्र, मांगा सहयोग
नेपाल सरकार के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय की सचिव पुष्पा चौधरी ने इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ को भी पत्राचार किया है। उन्हें जागरूकता कार्यक्रम चलाकर बीमारी से बचाव करने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें