फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी पति अगर देर से लौटे तो बीवी कर सकेगी बॉस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष खबर
विज्ञापन


देर से घर लौटे तो बीवी
करेगी बॉस से शिकायत

- एसबीआई ने कर्मचारियों का तनाव कम करने के लिए दी एक दिन समय से घर जाने की छूट
- समय से निकले और घर नहीं पहुंचे तो देना होगा जवाब

राजीव रंजन
गोरखपुर। ऑफिस से रोज देर से घर पहुंचना अक्सर पति-पत्नि के बीच विवाद का कारण बन जाता है। घर का यह तनाव कार्यस्थल में काम को प्रभावित करता है। कार्यालय का माहौल भी प्रभावित होता है। इससे बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन समय से घर जाने की छूट देने जा रहा है। लेकिन अगर बैंक से निकलने के बाद बैंककर्मी समय से घर नहीं पहुंचते हैं तो उनकी पत्नियां इसकी शिकायत बॉस से कर सकती है। ‘नई दिशा’ योजना के तहत एसबीआई गोरखपुर जोन की सभी शाखाओं में इसकी शुरुआत हो रही है।

पत्नियों को दिया जाएगा क्यूआर कोड
बैंक कर्मियों की पत्नियों को क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करने पर एक लिंक खुलेगा जिसपर कुछ प्रश्न आएंगे। प्रश्नों के उत्तर देने के बाद इसे सब्मिट करने पर शिकायत सीधे बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के पास चली जाएगी। शिकायत भेजते समय बैंककर्मी का नाम और पीएफ नंबर का भी उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन

-----
बैंककर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग
योजना का मुख्य मकसद बैंककर्मियों का तनाव कम करना है। रोजाना की नोकझोंक कम करने के लिए बैंककर्मियों को समझाया जाएगा कि वे परिवार और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें। ट्रेनर बैंककर्मियों और उनकी पत्नियों को साथ बैठाकर ऑफि स और घर के बीच सामंजस्य बनाए रखने संबंधी वीडियो भी दिखाएंगे। इसके लिए कुछ अधिकारियों को ट्रेनर के तौर पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन


-----
स्टेट बैंक की सभी शाखाओं में नई दिशा योजना को शुरू किया जा रहा है। ट्रेनिंग की शुरुआत हो चुकी है। इससे कर्मचारी तनावमुक्त होकर काम करेंगे। इसका लाभ बैंक को तो मिलेगा ही, बैंककर्मियों के परिवार भी सुखी रहेंगे।
- पीसी बरोड़, उप महाप्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें