फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी से पहले गोरखनाथ मंदिर में मेले सा नजारा

Thu, 03 Jan 2019 12:16 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में लगे मेले में मौत के कुएं का लुत्फ उठाते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला यूं तो 15 जनवरी से शुरू होता है, लेकिन 10-12 दिन पहले बुधवार को ही गोरखनाथ मंदिर में मेले का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

मौत के कुएं में जब दो कारें आपस में सट गईं तो देखने वालों के मुंह से चीख निकल गई। लेकिन जब कुशल कलाबाजों ने सकुशल खेल पूरा किया तो रोमांचित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। खिलौने और गुब्बारों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ शाम तक बरकरार रही। जुट रही भीड़ का आलम यह है कि पुलिस के जवानों को इसे संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। भीम सरोवर में बोटिंग और मंदिर के मन मोहक नजारों के बीच लोगों ने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें