फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार की खुन्नस सवा साल बाद निकाली

Sun, 30 Dec 2018 12:46 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। सवा साल पहले पार्षदी का चुनाव हारे व्यक्ति के बेटे ने एक सब्जी विक्रेता को बाइक से दो बार टक्कर मार कर घायल कर दिया। तीन दिन पहले की घटना में शनिवार को सब्जी विक्रेता सुरेश कुशवाह की जिला अस्पताल में हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल की ओपीडी के सामने सुरेश का परिवार पार्षद का चुनाव हारने वाले व्यक्ति से भिड़ गया। सब्जी विक्रेता के बेटे ने हारे प्रत्याशी से कहा कि अगर पिता को कुछ हुआ तो वह उसको भी नहीं छोड़ूंगा। सुरेश के परिवार वालों का आरोप है कि हार से खिसियाए प्रत्याशी के बेटे ने जानबूझकर दो बार मोटरसाइकिल से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

सुरेश का पहले नर्सिंग होम और अब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हारा प्रत्याशी इलाज कराने में मदद कर रहा है, इसलिए पुलिस मेें रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। लेकिन शनिवार को जब सुरेश की हालत बिगड़ी और डॉक्टर ने सुरेश की हालत बेहद गंभीर होने की बात कहते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही, तब बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की। दूसरी तरफ हारा प्रत्याशी अपने बेटे का बचाव करता दिखा। कहा कि जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी। घटना में वह भी घायल हुआ है। उसका भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें