फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो फिर पैदा होंगे नोटबंदी जैसे हालात, कैश को मारे-मारे फिरेंगे लोग

Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आरबीआई ने आनलाइन फ्राड पर अंकुश लगाने के लिए 31 दिसंबर के बाद स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। इस आदेश से एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात पैदा होने की आशंका बन गई है। ऐसा हुआ तो फिर बैंकों में लोगों की भीड़ उमड़ेगी और महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान कैश के लिए मारे-मारे फिरेंगे। अगर समय रहते नए एटीएम कार्ड जारी नहीं कराए गए तो हालात ज्यादा विकट हो सकते हैं। तब एटीएम से दो-ढाई हजार रुपये तो मिल जाते थे, लेकिन अब एटीएम कार्ड (मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले) तो होगा पर रद्दी के समान। सबसे ज्यादा परेशानी तो उन लोगों को होगी, जिन्होंने चेक बुक जारी नहीं कराया है और एटीएम कार्ड भी स्ट्रिप वाला रख रखा है।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के नए निर्देश के तहत पहली जनवरी से ईएमवी चिप वाले एटीएम कार्ड ही काम करेंगे। जिले में एटीएम कार्ड धारकों की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक है। इनमें से 50 से 60 हजार लोगों के पास ईएमवी चिप वाले कार्ड हैं। नए साल में इन लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन बाकी बचे लगभग तीन लाख कार्ड धारकों को कैश की किल्लत से दो-चार होना पड़ेगा। इस परेशानी से बचने के लिए लोगों के पास अभी 27 दिन का समय है। नए एटीएम कार्ड के लिए बैंकों में लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है, लेकिन इतने कम समय में तीन लाख लोगों को नए एटीएम कार्ड दे पाना संभव नहीं है। बैंकों के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहली जनवरी से पहले वे दो लाख नए एटीएम कार्ड ही जारी कर पाएंगे। ऐसे में लगभग एक लाख लोगों के सामने नए साल में नई समस्या खड़ी हो जाएगी। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होगी, जिन्होंने चेक बुक जारी नहीं करा रखा है। ऐसे लोग विड्राल फॉर्म से रकम निकाल सकेंगे, लेकिन जब कैश के लिए एक लाख लोग बैंकों का रुख करेंगे तो एक बार फिर नोटबंदी की याद ताजा हो जाएगी।

बिना नाम वाले कार्ड हाथोंहाथ, नाम वाले डाक से
- आरबीआई का निर्देश मिलने के बाद बैंकों ने ग्राहकों को ईएमवी चिप वाले एटीएम कार्ड जारी करने शुरू कर दिए हैं। जो ग्राहक बिना नाम वाले कार्ड लेना चाहते हैं, उन्हें हाथोंहाथ दिया जा रहा है, जबकि नाम वाले कार्ड डाक से उनके घर भेजा जा रहा है। इसमें सात से 10 दिन का समय लग रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से कोशिश की जा रही है कि किसी भी ग्राहक को परेशानी न हो, लेकिन समय कम होने की वजह से कुछ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


- ग्राहकों को नए एटीएम कार्ड दिए जा रहे हैं। बैंकों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बैंक की ओर से इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है कि पहली जनवरी से पहले सभी ग्राहकों को नए एटीएम कार्ड दे दिए जाएं। आरबीआई के इस निर्देश से आनलाइन फ्राड पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

- लवकुश तिवारी, मैनेजर पीएनबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें