फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले निकाला बारावफात का जुलूस, हुई नोकझोंक

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विवाद के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमवापुर में एक दिन पहले ही बारावफात का जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय के लोगों में नोकझोंक हो गई। सूचना पर एसडीएम डुमरियागंज व सीओ तीन थानों की फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कुछ लोगों को थाने ले गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने जा पहुंचे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रमवापुर में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे कुछ लोग बारावफात का जुलूस निकालने लगे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर एतराज किया। बात बढ़ी और दोनों समुदाय के लोगों में नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ता देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। इस पर पथरा, डुमरियागंज व भवानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर समझौता कराया। पुलिस ने बुधवार को जुलूस निकालने की हिदायत दी है। सीओ महेंद्र सिंह देव ने बताया कि जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया था। थानाध्यक्ष विजय दूबे ने कहा कि 30- 40 बच्चे बारावफात के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें