फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विद्युत मजदूर संगठन व विद्युत संविदा मजदूर संगठन की तरफ से मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। विद्युत मजदूर संगठन के जोनल मंत्री मनीष राय ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभाकर पांडेय ने मांग की कि कार्यालय सहायक द्वितीय और टीजी 2 समकक्ष को छठवें वेतन आयोग के मुताबिक 4200 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और श्रमिकों को 2600 रुपये का पे ग्रेड लगाया जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मियों की पिछले छह माह से बंद पेंशन भी पुन: लागू की जाए। धरने में केपी सिंह, जगन्नाथ यादव, विजय प्रकाश चौधरी, बसंत पांडेय, रामबचन, सिद्धार्थ सिंह, दिनेश, देवप्रकाश शर्मा, अशोक गौड़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें