फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दीक्षांत कल

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कल, अंतिम रिहर्सल आज
विज्ञापन

इसरो के चेयरमैन होंगे मुख्य अतिथि, कुलाधिपति 50 मेधावियों को देंगे गोल्ड मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कुलाधिपति समारोह में 50 मेधावियों को गोल्ड मेडल देंगे। तैयारियां का जायजा लेने के लिए बुधवार को संवाद भवन में रिहर्सल किया गया। गुरुवार को अंतिम रिहर्सल किया जाएगा, इस दौरान विद्वत परिषद की यात्रा भी निकलेगी।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के चेयरमैन के सिवन हैं और अध्यक्षता कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। इस बार शोभा यात्रा में शामिल होने वाले कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्यों का ड्रेस भी बदल दिया गया है। पुरुषों को क्रीम कलर का जैकेट और महिला शिक्षकों को क्रीम कलर की साड़ी पहननी होगी। वहीं बुधवार को संवाद भवन में रिहर्सल किया गया। हालांकि इसमें सभी मेधावी शामिल नहीं हो सके। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को अंतिम रिहर्सल सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इसमें सभी को शामिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा
गोरखपुर। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बाबत गोरखपुर विश्वविद्यालय में 25 अक्तूबर को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। जबकि कार्यालय खुले रहेंगे। यह जानकारी कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें