फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा गोरखपुर

Sun, 15 Jul 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ से गाजीपुर तक बनने वाले छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर भी जुड़ेगा। बेलघाट के पास कम्हरिया घाट पुल से एक्सप्रेस-वे को जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस-वे खजनी तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इससे गोरखपुर से अंबेडकर नगर या फिर पूर्वांचल के दूसरे जिलों की यात्रा आसान हो जाएगी। नया औद्योगिक शहर भी बसाया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इसके साथ ही गोरखपुर इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथारिटी (गीडा) ने जैतपुर से कम्हरिया घाट के आसपास नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

यूपी इनवेस्टर्स मीट में गोरखपुर के 27 उद्यमियों ने करीब 2000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। अब उद्यमियों को जमीन की जरूरत पड़ेगी। दरअसल, गीडा के पास सहजनवां में जमीन नहीं है। ऐसे में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के आसपास नया औद्योगिक शहर बसाने की तैयारी की है। जमीन की तलाश की जा रही है। गीडा ने 10 हजार एकड़ जमीन खरीदने या फिर अधिग्रहीत करने की रणनीति बनाई है। अफसरों का कहना है कि 28 साल के दौरान गीडा में महज 1200 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हो सका है। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद जैतपुर से कम्हरिया घाट के बीच एक नई औद्योगिक इकाई की अच्छी संभावना है। यह एक्सप्रेस वे लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर का आपस में जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सप्रेस-वे अथारिटी से नक्शा मांगा गया है। पूछा गया कि इसके दोनों तरफ कौन-कौन से गांव पड़ रहे हैं ताकि नोटिफिकेशन जारी किए जा सकें। जानकारी मिलने ही जमीन खरीदने या फिर अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू होगी। शिलान्यास के साथ ही एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा।
-एके सिंह, प्रबंधक संपत्ति, गीडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें