फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को आधार लिंक कराने के नाम पर वसूली से गुस्सा

Sat, 24 Feb 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा(सिद्धार्थनगर)। भनवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फूलपुर राजा के लोगों ने शनिवार को राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने इसकी सूचना आपूर्ति विभाग व पुलिस को दी। वहीं जानकारी पाकर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आधार लिंक करा रहे कर्मचारी कंप्यूटर व अन्य सामानों को छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन


फूलपुर राजा में स्थित राशन की दुकान पर कार्ड धारकों का आधार लिंक कराने का काम चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि आधार लिंक कराने वाले कर्मचारी 30 से 40 रुपये प्रति कार्ड की वसूली कर रहे थे। मना करने पर कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों को रुपये देने है। रकम लेने की बात उनके संज्ञान में है। भुग्गुन यादव, राजाराम यादव, लालू पासवान, सरजू यादव, गुल्ली यादव, कल्लू पांडेय, रामसूरत मौर्या, रामनेवास कश्यप, शिवकुमार, शिवप्रसाद मौर्या ने आरोप लगाया कि कोटेदार ने फरवरी का खाद्यान्न व मिट्टी तेल नहीं वितरित किया है। आज राशनकार्ड को आधार से लिंक कराने को कहा।

आधार लिंक कराने के लिए आए तो वसूली शुरू हो गई। पैसे नहीं देने पर राशनकार्ड से नाम काटने की धमकी मिलने लगी। इसके बाद ग्राम निवासी कौशल उर्फ पप्पू त्रिपाठी व विद्यासागर गुप्ता ने एसडीएम इटवा जुबेर बेग व पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव से शिकायत की। पुलिस को भी सूचित किया। एआरओ मनोज शर्मा ने कहा कि आधार लिंक करने पर रुपये कि मांग करना अपराध की श्रेणी में है। शिकायत की जांच की जाएगी। चौकी इंचार्ज बिस्कोहर कमलेश गौड़ ने कहा कि तहरीर मिली है, पुलिस मौके पर पहुंचती थी, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के सामान को कब्जे में लेने के बाद कोटेदार के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें