फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 22 Feb 2018 12:06 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
गुस्साए लोगों की तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के दोहनी चौराहे पर बस की चपेट में आने से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबीदोहनी गांव निवासी किसान गौरीशंकर (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक मृतक सिद्धार्थनगर जिले के नीबी दोहनी का निवासी है। घटना बुधवार दोपहर दो बजे की है।
विज्ञापन


नीबीदोहनी निवासी गौरीशंकर अपने भाई अर्जुन (34) और उसकी बेटी रुक्मिणी (7) को बाइक पर लेकर नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के बनकसिहा जा रहे थे। यहां उन्हें अपने रिश्तेदार विनोद के यहां गौना में शामिल होना था। अभी वह नेपाल के तौलिहवा- लुंबिनी मार्ग पर स्थित दोहनी चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आए बस ने बाइक को चपेट में ले लिया।

इससे पीछे बाइक पर बैठा गौरीशंकर बस के नीचे आ गया। दबकर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा अर्जुन और उसकी बेटी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में बैठी सवारियों को नीचे उतारकर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर मौके पर पकड़ी थाने की पुलिस और कपिलवस्तु के डीएसपी सुनील कार्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। लोगों को शांत कराकर शव को पृथ्वीवीर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें