फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव, गरीब, गली तक विकास पहुंचाना लक्ष्य : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव, गरीब, गली तक विकास पहुंचाना लक्ष्य : केशव
विज्ञापन

प्वाइंटर
भरोसे को कायम रखने लिए काम कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आज मेरा बोलना सूरज के सामने दीपक दिखाने के सामान है। मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ आया हूं। इसलिए कुछ बोलूंगा नहीं सिर्फ सुनूंगा। केंद्र में जिस दिन से सरकार बनी है, उसी दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। यह बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में जल और सड़क मार्ग का विकास तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की योजना को लगातार बल मिल रहा है। बाधा चाहे जितनी भी आए लेकिन विकास की गति नहीं रुक सकती। गांव, गरीब, गली और नौजवानों तक विकास की किरण पहुंचेगी। इस तर्ज पर केंद्र और प्रदेश सरकार आपसी तालमेल से काम कर रही है। सरकार चाहे जिसकी भी हो, सेंट्रल बोर्ड से दो से तीन करोड़ रुपये का फंड मिलता था। लेकिन भूतल और परिवहन मंत्री ने इस बार दस हजार करोड़ का फंड प्रदेश सरकार को दिया है। देवरिया के लोगों से बेहतर विकास पर चर्चा करने के लिए एक दिन अलग से आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें